मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 24, 2024 6:50 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी नई दिल्‍ली के जवाहरलाल नेहरू स्‍टेडियम में आयोजित ओडिशा पर्व 2024 कार्यक्रम में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी नई दिल्‍ली के जवाहरलाल नेहरू स्‍टेडियम में आयोजित ओडिशा पर्व 2024 कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्‍होंने कई स्‍टॉल का दौरा किया। तीन दिनों का यह कार्यक्रम आज समाप्‍त हो जाएगा।

    ओडिशा पर्व का आयोजन करने वाला नई दिल्‍ली का उडिया समाज ओडिशा की विरासत के संरक्षण और प्रचार को सहयोग प्रदान करता है। इस साल ओडिशा पर्व का आयोजन 22 से 24 नवंबर तक किया जा रहा है। यह कार्यक्रम ओडिशा के रंग-बिरंगे सांस्कृतिक रूपों को दर्शाते हुए राज्य की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करता है। इसमें राज्य के जीवंत सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक लोकाचार का प्रदर्शन किया जा रहा है।