नवम्बर 24, 2024 5:28 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में आईसीए वैश्विक सहकारी सम्‍मेलन का उद्धाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में आईसीए वैश्विक सहकारी सम्‍मेलन का उद्धाटन करेंगे। अंतरराष्‍ट्रीय सहकारी गठबंधन के एक सौ तीस वर्षों में पहली बार वैश्विक सहकारी सम्‍मेलन और आम सभा का आयोजन भारत में किया जा रहा है। इस अवसर पर श्री मोदी अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष – 2025 पर स्‍मारक टिकट जारी करेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस सम्‍मेलन में भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे और फिजी के उप प्रधानमंत्री मनोआ कामिकामिका भी शामिल होंगे।