मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 21, 2024 10:45 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को गयाना के सर्वोच्‍च राष्‍ट्रीय सम्‍मान द ऑर्डर ऑफ एक्सिलेंस से किया गया सम्‍मानित

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज गयाना के सर्वोच्‍च राष्‍ट्रीय सम्‍मान द ऑर्डर ऑफ एक्सिलेंस से सम्‍मानित किया गया। उन्‍हें यह सम्‍मान उनके दूरदृष्टि वाला नेतृत्‍व, विकासशील देशों के अधिकारों की वैश्विक मंचों पर पैरवी करने, वैश्विक समुदाय के लिए असाधरण सेवा तथा भारत गयाना संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया है। गयाना के राष्‍ट्रपति डॉक्‍टर इरफान अली ने गयाना स्‍टेट हाउस में श्री मोदी को यह सम्‍मान प्रदान किया।

 

श्री मोदी ने इस सम्‍मान को भारत की जनता और दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित किया है। उन्‍होंने कहा कि गयाना कि उनकी सरकारी यात्रा दोनों देशों की मैत्री को प्रगाढ करने की प्रतिबद्धता का परिचायक है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-गयाना के संबंध साझा ऐतिहासिक, सांस्‍कृतिक विरासत और परस्‍पर विश्‍वास पर आधारित हैं। श्री मोदी ने कहा कि भारत गयाना के साथ हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर काम को तैयार है। उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों का सहयोग न केवल द्विपक्षीय संबंधों बल्कि समूचे विकासशील देशों के लिए महत्‍वपूर्ण है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला