अक्टूबर 2, 2024 9:03 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासी समुदाय के लिए 83 हजार 700 करोड़ रूपये की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के हजारीबाग में आयोजित समारोह में आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए 83 हजार सात सौ करोड़ रूपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। श्री मोदी ने 79 हजार 150 करोड़ रुपये की लागत से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का भी शुभारंभ किया। इस दौरान श्रीमोदी ने 40 एकलव्य स्कूलों का उद्घाटन और 25 एकलव्य स्कूलों की आधारशिला भी रखी। विनोबा भाबे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में श्रीमोदी ने कहा कि जनजातीय समाज के उत्थान पर केंद्र सरकार का जोर है।
   

प्रधानमंत्री ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य आदिवासी गांवों में समग्र विकास को बढ़ावा देना औैर क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य में अहम बदलाव लाना है।