प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 अक्तूबर को झारखंड में 83 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। श्री मोदी हजारीबाग से ही झारखंड भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह को भी संबोधित करेंगे।
जनजातीय मामलों के केन्द्रीय मंत्री जुएल ओरांव ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित हजारीबाग दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम पूरे देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा।