सितम्बर 13, 2024 8:16 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंद्रह सितम्बर को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंद्रह सितम्बर को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भागलपुर जंक्शन पर मौजूद रहेंगे। आज वंदे भारत श्रेणी की इस रेलगाड़ी का भागलपुर से दुमका के बीच परीक्षण के तौर सफल परिचालन किया गया ।
 
भागलपुर जंक्शन से वंदे भारत ट्रेन दोपहर बारह बजे खुली और दो बजकर पैंतालीस मिनट पर दुमका जंक्शन पहुंची। बाद में यह ट्रेन दुमका से दोपहर तीन बजे भागलपुर के लिए रवाना हुई। सत्रह सितम्बर से वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू हो जायेगा। रेलवे द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार ट्रेन का परिचालन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन किया जायेगा। यह ट्रेन सुबह सात बजकर पैंतालीस मिनट पर हावड़ा से रवाना होगी और रामपुरहाट,  दुमका तथा हंसडीहा होते हुये दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन तीन बजकर बीस मिनट पर भागलपुर से खुलेगी और रात नौ बजकर बीस मिनट पर हावड़ा जंक्शन पहुंचेगी।
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला