प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर में आयोजित समारोह में झारखंड के एक लाख तेरह हजार से अधिक लाभार्थियों को पीएम आवास योजना की पहली किस्त जारी करेंगे। वहीं कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान प्रधानमत्री 21 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। वहीं दूसरी ओर प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित जनसभा में शामिल होंगे और उनका रोड-शो भी होगा। इधर पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की और तैयारियों की समीक्षा की। इस बीच नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है।
Site Admin | सितम्बर 13, 2024 7:59 अपराह्न | PM AWAS SCHEME | पीएम आवास योजना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर में आयोजित समारोह में झारखंड के एक लाख तेरह हजार से अधिक लाभार्थियों को पीएम आवास योजना की पहली किस्त जारी करेंगे