अगस्त 9, 2024 4:27 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस 2024 से पहले हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस 2024 से पहले हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। श्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर अपनी पिक्चर की जगह तिरंगे की तस्वीर लगाकर 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों का आह्वान किया कि वे इस अभियान को यादगार जन आंदोलन बनाने में अपनी भूमिका निभायें। इससे पहले केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लोगों से अनुरोध किया कि वे अपने अपने घरों पर तिरंगा फहरायें और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड करें।