प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को देशभर सहित छत्तीसगढ़ में भी सुना गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के शांति नगर स्थित स्वदेशी भवन पहुंचकर मन की बात कार्यक्रम को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिये नई जानकारियां साझा करते हैं। श्री साय ने मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लोगों से पेड़ लगाने की अपील की है। श्री साय ने प्रदेश की जनता से आग्रह किया कि आप सभी अपने घरों, बाड़ी, खेतों और आसपास एक पेड़ अवश्य लगाएं।
वहीं, कोंडागांव जिले के केशकाल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव शामिल हुए और मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस मौके पर बच्चों का स्वर्ण प्राशन भी कराया गया।
Site Admin | जून 30, 2024 8:21 अपराह्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ में भी सुना गया
