अप्रैल 23, 2024 12:02 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हनुमान जयंती के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हनुमान जयंती के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने भगवान हनुमान को याद करते हुए कहा कि पवन पुत्र का समर्पण सभी राम भक्‍तों के लिए प्रेरणादायी है। श्री मोदी ने कामना की है कि भगवान हनुमान के आशीर्वाद से विकसित भारत को नई ऊर्जा मिलेगी।