मार्च 1, 2026 8:40 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंन्‍द्र मोदी ने तमिलनाडु में ₹4,400 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज तमिलनाडु के मदुरै में 4,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई राष्ट्रीय परियोजनाओं का उद्घाटन किया और राष्‍ट्र को समर्पि‍त किया। इन परियोजनाओं में कुंभकोणम, येरकौड और वेल्लोर में तीन नए आकाशवाणी एफएम रिले ट्रांसमीटर शामिल हैं। इन ट्रांसमीटरों से क्षेत्रीय कवरेज का विस्तार होगा, एफएम का निर्बाध प्रसारण सुनिश्चित होगा और राज्य के कई जिलों में सार्वजनिक प्रसारण सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से कनेक्टिविटी में बदलाव होगा, अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार सृजित होंगे और लाखों लोगों का जीवन बेहतर होगा।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की एक रैली में प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में डीएमके सरकार पर हर क्षेत्र में विफल होने का आरोप लगाया। श्री मोदी ने कहा कि केवल एनडीए ही एक कुशल सरकार दे सकता है और राज्य के विकास में और प्रगति ला सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि डीएमके न तो गरीबों के लिए काम करती है और न ही दूसरों को काम करने देती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि डीएमके सरकार ने पूर्ण बहुमत के बावजूद सुशासन नहीं दिया।

एनडीए गठबंधन के सहयोगियों ने कहा कि डीएमके सरकार को हटा देना चाहिए, क्योंकि यह हर क्षेत्र में विफल रही है।