मार्च 15, 2026 6:55 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में गहरी आस्था रखते हैं: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में गहरी आस्था रखते हैं और देश की संसदीय लोकतंत्र के नियमों और परंपराओं में उनका अटूट विश्वास रहा है। श्री बिरला ने यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें लिखे पत्र के जवाब में दिया है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के पत्र में सार्वजनिक सेवा के उन सर्वोच्च नैतिक मूल्यों की अभिव्यक्ति है जिन्हें श्री मोदी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में कायम रखा है। अपने पत्र में श्री मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को अस्‍वीकार किए जाने पर सांसदों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक हैं। विचारों की विविधता ही लोकतंत्र को जीवंत बनाती है। श्री मोदी ने कहा कि इन परिस्थितियों में श्री बिरला द्वारा दिखाए गया संयम, संतुलन और निष्पक्षता सराहनीय है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला