प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक राष्ट्रीय दैनिक में योग की बढती वैश्विक मान्यता पर केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव के लेख को आज साझा किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि लेख में श्री जाधव ने बताया है कि पिछले एक दशक में कैसे योग एक पारंपरिक कल्याण पद्धति से साक्ष्य आधारित प्रणाली के रूप में विकसित हुआ है जिसने समग्र स्वास्थ्य को बढावा दिया है। श्री जाधव ने अपने लेख में कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान, डिजिटल नवाचार और वैश्विक सहयोग से विश्व में लोगों को योग के फायदों के बारे में बेहतर ढंग से समझने में मदद मिल रही है।