फ़रवरी 20, 2026 9:28 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेखक मणि शंकर मुखोपाध्याय के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेखक मणि शंकर मुखोपाध्याय जिन्हें प्यार से शंकर कहा जाता था उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि मुखोपाध्याय बंगाली साहित्य के एक महान व्यक्तित्व थे जिनके शब्दों ने लोगों के जीवन को संवेदनशीलता और अंतर्दृष्टि से चित्रित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लेखक ने पाठकों की कई पीढ़ियों को प्रभावित किया और अपनी अविस्मरणीय रचनाओं के माध्यम से भारत के साहित्यिक जगत को समृद्ध किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला