प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो विचार, नवाचार और इरादों का एक सशक्त संगम है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि यह एक्सपो वैश्विक हित के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य को आकार देने में भारतीय प्रतिभा की असाधारण क्षमता को प्रदर्शित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि यह मानव प्रगति के लिए जिम्मेदारीपूर्वक, समावेशी रूप से और व्यापक स्तर पर एआई का उपयोग करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एआई में देश की प्रगति न केवल राष्ट्र के लिए परिवर्तनकारी समाधानों को आकार देगी बल्कि वैश्विक प्रगति में भी योगदान देगी।