सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हमिनी चेन्नई और मुंबई में सफल कार्यक्रमों के बाद अपनी पांच दिवसीय यात्रा के अंतिम चरण में कल नई दिल्ली पहुंचे। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि सेशेल्स के राष्ट्रपति ने चेन्नई और मुंबई में शासन, उद्योग, तटीय प्रबंधन और स्वास्थ्य क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख हितधारकों से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में सेशेल्स के राष्ट्रपति से वार्ता करेंगे। दोनों नेता आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति हमिनी आज शाम राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी भेंट करेंगे।