प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलंबो के पवित्र गंगारामया मंदिर में देवनीमोरी अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के प्रति आभार व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कामना की कि भगवान बुद्ध की करुणा, शांति और सद्भाव का शाश्वत संदेश मानवता का मार्गदर्शन करता रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष अप्रैल में श्रीलंका की अपनी यात्रा के दौरान यह निर्णय लिया गया था कि ये अवशेष श्रीलंका लाए जाएंगे। श्री मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका गहरे सभ्यतागत और आध्यात्मिक बंधनों से जुड़े हुए हैं।
News On AIR | फ़रवरी 5, 2026 11:24 पूर्वाह्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवनीमोरी अवशेष प्रदर्शनी के उद्घाटन पर श्रीलंका के राष्ट्रपति के प्रति आभार व्यक्त किया