जनवरी 6, 2026 11:42 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाख रिफाइनरी में एचपीसीएल की अवशेष उन्नयन सुविधा के सफल संचालन की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाख रिफाइनरी में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की अवशेष उन्नयन सुविधा के सफल संचालन की सराहना की है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के सोशल मीडिया पोस्ट को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अत्याधुनिक सुविधा,  आत्मनिर्भर भारत की भावना के अनुसार ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगी। 
 
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में श्री पुरी ने कहा कि यह सुविधा स्वदेशी इंजीनियरिंग का एक उत्कृष्ट नमूना है। उन्होंने कहा कि इसमें इस्तेमाल किये गए कलपुर्जे भारत में ही तैयार किये गए हैं।