अक्टूबर 24, 2025 11:46 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से छठ पूजा से जुड़े गीत साझा करने का आग्रह किया

छठ पर्व से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से छठ पूजा से जुड़े गीत साझा करने का आग्रह किया है। जिन्हें वे अगले कुछ दिनों में साझा करेंगे। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने लिखा कि छठी मैया के गीत इस पावन अवसर की भव्यता और दिव्यता को बढ़ाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार सहित देश भर के श्रद्धालु इस पर्व की तैयारियों में पूरी श्रद्धा के साथ जुट गए हैं।