अक्टूबर 15, 2025 11:50 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विख्यात वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर उनका स्मरण किया

उपराष्‍ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत रत्न, विख्यात वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर उनका स्मरण किया है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में  उपराष्‍ट्रपति ने डॉ. कलाम को दूरदर्शी वैज्ञानिक, प्रेरणादायक नेता और एक सच्‍चा देशभक्‍त बताया। उन्‍होंने कहा कि उनकी विनम्रता, करुणा और विद्यार्थियों के साथ नियमित संवाद ने उन्‍हें विभिन्‍न पीढियों के बीच में एक प्रिय नेता बनाया। उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि अपने शब्‍दों और कार्यों से डॉ. कलाम ने युवाओं को बड़ा सोचने और देश के लिए कठिन परिश्रम करने को प्रोत्‍साहित किया। रक्षा, विज्ञान और युवा सशक्तिकरण में उनके अथक प्रयासों ने आत्‍मनिर्भर बनने की भारत की यात्रा को बल दिया। श्री राधाकृष्‍णन ने कहा कि डॉ. कलाम का दृष्टिकोण हर भारतीय को कुछ नया करने और गरिमा के साथ जीने के लिए प्रेरित करता रहेगा। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डॉ. कलाम  दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने युवाओं और समग्र राष्ट्र को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया। श्री मोदी ने कहा कि उनका जीवन लोगों को सफलता के लिए विनम्रता और कड़ी मेहनत के लिये प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे डॉ. कलाम की कल्पना के सुदृढ़ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए कार्य करते रहेंगे।