प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी कल पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। श्री मोदी “मेरा बूथ सबसे मज़बूत” अभियान के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत भी करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ऊर्जा से काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं से बातचीत करने से सदैव नई प्रेरणा मिलती है। श्री मोदी कुछ कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद भी करेंगे।
243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।
Site Admin | अक्टूबर 14, 2025 9:49 अपराह्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे