अक्टूबर 11, 2025 9:12 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में 15 वर्ष पूरे करने पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में 15 वर्ष पूरे करने पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनका भविष्यदर्शी दृष्टिकोण और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता उनके राजनीतिक जीवन में निरंतर बनी रही है।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने 2000 के दशक की शुरुआत में जब वे दोनों मुख्यमंत्री थे, तब से लेकर अब तक कई मौकों पर श्री नायडू के साथ मिलकर काम किया है। श्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के कल्याण के लिए उनके कार्यों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला