प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के लोकप्रिय नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रामविलास पासवान ने हमेशा समाज के वंचित और शोषित समुदायों के कल्याण के लिए कार्य किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में रामविलास पासवान का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
Site Admin | अक्टूबर 8, 2025 11:27 पूर्वाह्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की