प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने सभी शिल्पियों और नव-निर्माण में लगे कर्मयोगियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारतवर्ष के निर्माण में इन कर्मयोगियों की प्रतिभा और परिश्रम अमूल्य है।
Site Admin | सितम्बर 17, 2025 10:44 पूर्वाह्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दी