प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाढ़ प्रभावित पंजाब के हालात का जायजा लेने के लिए पठानकोट पहुँच गए हैं। उनके आगमन पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के अलावा राज्य के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
वह सबसे पहले हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित धर्मशाला का दौरा करेंगे और उसके बाद पंजाब के शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।