प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुष हॉकी एशिया कप में भाग ले रही सभी टीमों, खिलाड़ियों, अधिकारियों और समर्थकों को शुभकामनाएँ दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि भारत और एशिया के लाखों लोगों के दिलों में हॉकी का विशेष स्थान रहा है। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह टूर्नामेंट रोमांचक और यादगार पलों से भरपूर होगा जो खेल प्रेमियों की भावी पीढी को प्रेरित करेगा। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि बिहार पुरुष हॉकी एशिया कप की मेजबानी कर रहा है। श्री मोदी ने कहा कि हाल के दिनों में, बिहार ने जीवंत खेल केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है, और खेलो इंडिया यूथ गेम्स, एशिया रग्बी यू 20 सेवंस चैम्पियनशिप, आईएसटीएएफ सेपकटकरा विश्व कप और महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जैसे प्रमुख टूर्नामेंटों की मेजबानी की है। उन्होंने कहा कि यह निरंतर गति बिहार के बढ़ते बुनियादी ढांचे, जमीनी स्तर के उत्साह और विविध खेल विषयों में प्रतिभाओं को पोषित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Site Admin | अगस्त 29, 2025 6:39 पूर्वाह्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुष हॉकी एशिया कप में भाग ले रही सभी टीमों, खिलाड़ियों, अधिकारियों और समर्थकों को शुभकामनाएँ दी
