प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 124वें संस्करण में बिहार के नालंदा ज़िले के बुनकर नवीन कुमार की प्रशंसा की। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्री कुमार ने कहा कि बुनाई और हथकरघा उनका पुश्तैनी व्यवसाय है, लेकिन सहकारी समिति के गठन के बाद 261 बुनकर और श्रमिक इससे जुड़कर आत्मनिर्भर बन गए हैं। उन्होंने बताया कि बुनकरों का समूह बावन बूटी साड़ी और रेशमी धागा भी बनाता है।
श्री कुमार ने कहा कि उनके उत्पाद का विपणन और उचित मूल्य अब भी एक समस्या है। उन्होंने अपने समूह के बुनकरों की सहायता के लिए केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय का आभार व्यक्त किया।