प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अरुणाचल प्रदेश के लोगों को राज्य दिवस पर शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि राज्य अपनी समृद्ध परंपराओं और प्रकृति से गहरे संबंध के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के मेहनती और प्रगतिशील लोग देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान देते हैं। श्री मोदी ने जोर देकर कहा कि राज्य की आदिवासी विरासत और लुभावनी जैव विविधता इसे वास्तव में विशेष बनाती है। प्रधानमंत्री ने कामना की कि राज्य का विकास जारी रहे और आने वाले वर्षों में इसकी प्रगति और सद्भाव की यात्रा बढ़ती रहे।
Site Admin | फ़रवरी 20, 2025 8:44 अपराह्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अरुणाचल प्रदेश के लोगों को राज्य दिवस पर शुभकामनाएं दीं