मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 30, 2024 5:07 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में विशेष वैश्विक फिनटेक महोत्‍सव-2024 को संबोधित किया

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत का फिनटेक सेक्टर वैश्विक स्तर पर लोगों का जीवन सुगम बनाएगा। प्रधानमंत्री ने मुंबई में आज विशेष वैश्विक फिनटेक महोत्‍सव-2024 को संबोधित किया। श्री मोदी ने कहा कि भारत में फिनटेक को तेजी से अपनाया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि  दुनिया के आधे वास्तविक समय के डिजिटल लेनदेन भारत में होते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि फिनटेक ने वित्तीय सेवाओं को लोकतांत्रिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि डिजिटल लेनदेन से समानांतर अर्थव्यवस्था का खतरा कम हुआ है और बैंकिंग प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ी है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि भारत में फिनटेक द्वारा परिवर्तन केवल प्रौद्योगिकी तक सीमित नहीं है बल्कि इन पहलों का दूरगामी सामाजिक प्रभाव है। श्री मोदी ने भारत के फिनटेक नवाचार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उद्योग को पिछले दशक में 31 अरब डॉलर से अधिक का रिकॉर्ड निवेश प्राप्त हुआ है। यह वृद्धि 500 प्रतिशत से अधिक है।

इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि भारत अब परिवर्तन के शिखर पर है जहां प्रौद्योगिकी हर नागरिक की आकांक्षाओं को पूरा करेगी।