मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 17, 2023 4:27 अपराह्न | HIMACHAL PRADESH NEWS

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर आज पूरे प्रदेशभर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है

भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर आज पूरे प्रदेशभर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला शिमला के ऐतिहासिक रीज़ मैदान पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राज्यसभा सांसद डा सिकन्दर कुमार, शिमला संसदीय क्षेत्र सांसद सुरेश कश्यप, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज , कर्ण नंदा, जिला शिमला अध्यक्ष हनिश चौपड़ा उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने पूरी गर्मजोशी के साथ अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवम् विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

युवा मोर्चा के अध्यक्ष तिलक राज ने कहा की युवा मोर्चा जल्द एक ब्लड डोनर डायरेक्टरी भी प्रकाशित करेगी जिसमें बोल्ड देने वालो को पूरी सूची होगी। युवा मोर्चा जन सेवा के लक्ष्य के साथ आगे बड़ेगा और समय में सकारात्मक भूमिका निभाएगा। इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सन्नी शुक्ला, साकेश शर्मा,सुशील कड़शोली प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित ठाकुर,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष ठाकुर, साहिल चंदेल, आभिमन्यु भांगड़ा, एवम् सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।