प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई दिल्ली में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की। श्री मोदी ने सभी को अपने-अपने राज्यों में शासन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव दिए और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दिया। इस बैठक का उद्देश्य शासन और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करना था।
दो दिवसीय इस बैठक में प्रधानमंत्री ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से विकास कार्यक्रमों और अन्य प्रयासों में जनभागीदारी पर अधिक जोर देकर देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने की अपील की।