प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भारत और रूस के बीच 22वें वार्षिक शिखर सम्मेलन की सह अध्यक्षता करेंगे। वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन रक्षा, व्यापार संबंध, निवेश संबंध, ऊर्जा सहयोग, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संपर्क सहित द्विपक्षीय मुद्दों की समीक्षा करेंगे। वे आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी दृष्टिकोण साझा करेंगे। दोनों नेता ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन, जी20, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और संयुक्त राष्ट्र जैसे समूहों में द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति का भी आकलन करेंगे।
श्री मोदी रूस और ऑस्ट्रिया की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर कल शाम मास्को पहुंचे। आगमन पर, प्रधानमंत्री का स्वागत रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री, डेनिस मंटुरोव ने उनका औपचारिक स्वागत किया गया।
राष्ट्रपति पुतिन ने कल शाम प्रधानमंत्री के लिए एक निजी रात्रिभोज का आयोजन किया।
प्रधानमंत्री मोदी आज रूस में भारतीय समुदाय से बातचीत भी करेंगे। वह क्रेमलिन में सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और मॉस्को में प्रदर्शनी स्थल पर रोसाटॉम पवेलियन का दौरा करेंगे। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी।