जुलाई 1, 2024 5:08 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चिकित्‍सक दिवस पर सभी चिकित्‍सकों को शुभकामनाएं दीं

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चिकित्‍सक दिवस पर सभी चिकित्‍सकों को शुभकामनाएं दीं हैं। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह दिन देश के स्वास्थ्य सेवकों के अविश्वसनीय समर्पण और करुणा का सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि चिकित्‍सक उल्लेखनीय कौशल के साथ सबसे चुनौतीपूर्ण जटिलताओं से निपट सकते हैं।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार देश में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में सुधार और चिकित्सकों को व्यापक सम्मान प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला