मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 11, 2024 8:53 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट के मंत्रियों ने आज अपना-अपना पदभार ग्रहण कर लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट के मंत्रियों ने आज अपना-अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। झारखंड से  केन्द्रीय मंत्री  बनी अन्नपूर्णा देवी ने महिला एवं बाल विकास मंत्री और संजय सेठ ने रक्षा राज्यमंत्री का पद  संभाला। कार्यभार संभालने के बाद श्री सेठ ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार मुलाकात भी की।

इधर, अमित शाह ने भी गृह मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने सहकारिता मंत्रालय का कार्यभार भी संभाला। इनके अलावा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू, फ़ूड प्रोसेसिंग मंत्री चिराग पासवान, बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर, सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी बैष्वण ने भी पदभार ग्रहण किया।

राज्यमंत्री सुकांत मजूमदार, प्रतावराव गणपतराव जाधव, एल मुरुगन, जयंत चौधरी, हरदीप पुरी, सुरेश गोपी, जितेन्द्र सिंह और जीतन राम मांझी समेत कई अन्य मंत्रियों ने भी अपने -अपने विभागों का कार्यभार आज से संभाल लिया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला