जून 4, 2024 8:44 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिसा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए ओडिसा के लोगों को धन्यवाद दिया

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिसा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए ओडिसा के लोगों को धन्यवाद दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि यह सुशासन और राज्‍य की अनूठी संस्कृति का उत्‍सव मनाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों के सपनों को पूरा करने और राज्‍य की प्रगति तथा समृद्धि के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम पर बहुत गर्व है।

श्री मोदी ने एनडीए को असाधारण जनादेश देने के लिए आंध्र प्रदेश के लोगों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने इस शानदार जीत के लिए एन चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण और तेलगुदेशम पार्टी के कार्यकर्ता, जनसेना और आंध्र प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए आंध्र प्रदेश की सर्वांगीण प्रगति और समृद्धि के लिए काम करेगा।