प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की राजनीति को स्पष्ट जनादेश देने वाले अरूणाचल प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने राज्य में एक बार फिर भाजपा में विश्वास व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य के विकास के लिए पूरे उत्साह के साथ काम करती रहेगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की सराहना की। श्री मोदी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पूरे राज्य में गए और वहां के लोगों से जुडे।
Site Admin | जून 2, 2024 7:52 अपराह्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की राजनीति को स्पष्ट जनादेश देने वाले अरूणाचल प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त किया है