प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमशेदपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव देश के भविष्य को सशक्त और आने वाली पीढ़ियों का भी उज्ज्वल भविष्य निश्चित करने के लिए है। घाटशिला के ताम्र प्रतिभा मंच मैदान में आयोजित सभा में प्रधानमंत्री ने झारखंड में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला।
प्रधानमंत्री ने जमशेदपुर को मिनी हिंदुस्तान बताते हुए देश की प्रगति के लिए उद्योग को जरुरी बताया। साथ ही इंडी गठबंधन पर निवेश के क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया।
प्रधानमंत्री ने एनडीए के उम्मीदवार विद्युत वरण महतो के पक्ष में लोगों से वोट की अपील की। विद्युत वरण महतो का मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थन वाले इंडी गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती से होगा। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को जमशेदपुर, रांची, गिरिडीह और धनबाद सीट के लिए वोटिंग होगी।
Site Admin | मई 19, 2024 4:39 अपराह्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमशेदपुर में एक चुनावी रैली को किया संबोधित