अप्रैल 19, 2024 11:14 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से आज से शुरू हो रहे लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से आज से शुरू हो रहे लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से बढ-चढकर मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर वोट तथा हर आवाज़ का महत्‍व है।