मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 14, 2024 7:32 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सफलता की नई ऊंचाइयां प्राप्‍त की हैं- रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता राजनाथ सिंह

 

रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता राजनाथ सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सफलता की नई ऊंचाइयां प्राप्‍त की हैं।  असम के बारपेटा में आज एक रैली को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने सभी वादे पूरे किये हैं। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष 2027 तक विश्‍व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। रक्षा मंत्री ने लोगों से देश की प्रगति के लिए राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को वोट देने की अपील की। इससे पहले श्री राजनाथ सिंह ने असम के कोकराझार में भी एक रैली को संबोधित किया।