दिल्ली सरकार ने कहा है कि पेंशन प्राप्त करने वाली विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को अब प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत शामिल कर लिया गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इससे विधवा पेंशन पाने वाली 3 लाख 90 हजार से अधिक महिलाओं और दिव्यांगजन पेंशन योजना के करीब 1 लाख 31 हजार लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस निर्णय के बाद लगभग 5 लाख 50 हजार अतिरिक्त परिवार मजबूत स्वास्थ्य सुरक्षा के दायरे में आ जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं है, बल्कि दिल्ली के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार के स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी एक प्रतिबद्धता को दर्शाता है
News On AIR | फ़रवरी 25, 2026 11:29 पूर्वाह्न
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल हुए पेंशन पाने वाले लाभार्थी