प्रधानमंत्री के सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन के प्रमुख मंच, प्रगति ने 50वीं बैठक के सफल आयोजन के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में प्रगति की शुरूआत की थी। प्रगति ने प्रधानमंत्री की प्रत्यक्ष समीक्षा के माध्यम से प्रमुख ढांचागत परियोजनाओं और जन शिकायतों की वास्तविक निगरानी तथा समाधान को सक्षम बनाकर शासन व्यवस्था में क्रांति पैदा की है। यह मंच सहकारी संघवाद का एक आदर्श उदाहरण है। इसमें केंद्र, राज्य और केंद्रीय मंत्रालय एक ही डिजिटल इंटरफेस पर मौजूद हैं। एक दशक से अधिक समय में, प्रगति ने निर्णय लेने की प्रक्रिया को तेज करने, प्रमुख ढांचागत परियोजनाओं में देरी के कारणों का समाधान करने और जिम्मेदारी की एक मजबूत संस्कृति को प्रोत्साहन देने में सहायता की है। यह निगरानी के साथ शासन सुधारों का मंच बन गया है। विशेष श्रृंखला में आज प्रस्तुत है तेलंगाना में शीघ्र ही शुरू हो रहे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, बीबीनगर परियोजना के बारे में जानकारी-
Site Admin | जनवरी 4, 2026 7:08 अपराह्न
प्रधानमंत्री के प्रमुख मंच ‘प्रगति’ की 50वीं बैठक सफल, समयबद्ध कार्यान्वयन में अहम उपलब्धि