मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 1, 2024 12:51 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष डॉक्‍टर बिबेक देबरॉय का निधन

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष डॉक्‍टर बिबेक देबरॉय का आज सुबह नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। उन्हें कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्‍टर देबरॉय एक अर्थशास्त्री थे और उनकी शिक्षा रामकृष्ण मिशन स्कूल, कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और ट्रिनिटी कॉलेज कैम्ब्रिज में हुई थी। अपने शानदार करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न पदों पर काम किया।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्‍टर बिबेक देबरॉय के निधन पर दुख जताया है। सोशल मीडिया पोस्ट में आज श्री मोदी ने कहा कि डॉक्‍टर देबरॉय एक महान विद्वान थे, जो अर्थशास्त्र, इतिहास, संस्कृति, राजनीति, आध्यात्मिकता और अन्य विविध क्षेत्रों में पारंगत थे।

 

डॉक्‍टर देबरॉय के योगदान को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, उन्होंने अपने कार्यों से देश के बौद्धिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी। श्री मोदी ने कहा, डॉक्‍टर देबरॉय को देश के प्राचीन ग्रंथों पर काम करने और उन्हें युवाओं के लिए सुलभ बनाने में आनंद आया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह अकादमिक विमर्श के प्रति डॉक्‍टर देबरॉय की अंतर्दृष्टि और जुनून को हमेशा याद रखेंगे।