प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेन्द्र मोदी आज शाम गोवा के वास्को में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। गोवा की दो लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा। उत्तरी गोवा सीट से भारतीय जनता पार्टी के पांच बार के सांसद और केंद्रीय पर्यटन, बंदरगाह, जहाजरानी और जल मार्ग राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और दक्षिणी गोवा सीट से कांग्रेस के फ्रांसिस्को सरदिन्हा चुनाव मैदान में हैं।
इस बार भारतीय जनता पार्टी ने उत्तरी गोवा में अपना उम्मीदवार दोहराया है लेकिन दक्षिणी गोवा में नई उम्मीदवार पल्लवी डेम्पो को उतारा है। कांग्रेस ने उत्तरी गोवा से पूर्व केंद्रीय मंत्री रमाकांत खलप और दक्षिणी गोवा से विरियाटो फर्नांडीस के नामों की घोषणा की है।