मई 15, 2024 5:33 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने महाराष्‍ट्र के नाशिक जिले के डिंडोरी में चुनावी रैली को संबोधित किया

 

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने महाराष्‍ट्र के नाशिक जिले के डिंडोरी में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि कोविड महामारी  के दौरान भारत ने जिस तरह काम किया उसकी विश्‍व ने सराहना की है। श्री मोदी ने कहा कि लोगों को सुगम स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं उपलब्‍ध कराने के लिए नाशिक के गांवों में छह सौ से अधिक आयुष्‍मान आरोग्‍य मंदिर और कई जनऔषधि केन्‍द्र स्‍थापित किये गये हैं। श्री मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार किसानों, युवाओं और महिलाओं तथा वंचित लोगों के कल्‍याण के लिए वचनबद्ध है। क्षेत्र के प्‍याज किसानों को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में प्‍याज का निर्यात पैंतीस प्रतिशत बढा है। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने प्‍याज के निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटाया है।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला