मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 22, 2024 5:52 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने अलीगढ में चुनावी जनसभा को सम्‍बोधित किया

उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता रैलियां, रोड शो और घर-घर जाकर प्रचार में जुटे हैं।
प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक राजनीतिक रैली को संबोधित किया।
उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अलीगढ और फ़तेहपुर सीकरी में रैली को संबोधित किया।
वहीं दूसरी ओर बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज बुलंदशहर में एक रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो केवल दिखावा करती है, जुमलेबाजी में विश्वास करती है और जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं किया है।
उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने अन्य पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ  बैठक कीं तथा मथुरा और फतेहपुर सीकरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर प्रचार भी किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला