मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मई 15, 2024 9:01 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने आज मुंबई में रोड शो किया

  

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने आज मुंबई में रोड शो किया। ये रोड शो मुंबई उत्तर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत घाटकोपर इलाके में एल.बी.एस. मार्ग पर आयोजित किया गया था। यहां से भाजपा के मिहिर कोटेचा, शिवसेना-उद्धव बाल ठाकरे गुट के संजय दीना पाटिल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। श्री मोदी के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस भी थे। श्री मोदी ने आज डिंडोरी और कल्याण लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को भी संबोधित किया।