गणतंत्र दिवस समारोहों के तहत सरकार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के 100 से अधिक प्रशिक्षुओं के लिए नयी दिल्ली में तीन दिन का कार्यक्रम आयोजित किया है। कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने बताया कि ये प्रशिक्षु आज गणतंत्र दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि होंगे।
भ्रमण कार्यक्रम के तहत इन्होंने केन्द्रीय मंत्री हरीश मल्होत्रा से बातचीत की तथा योजना से संबंधित अनुभव, आकाक्षाएं और प्रतिक्रियाएं साझा की। श्री मल्होत्रा कहा कि इस योजना का उद्देश्य देश के युवाओं को सक्षम बनाना और नए अवसर उपलब्ध कराना है। यह योजना सैद्धांतिक शिक्षण और व्यावहारिक अनुभव के बीच सेतु का कार्य करेगी।