आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लाभार्थियों को 9 लाख से अधिक आवास आवंटित किए जा चुके हैं। आज राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए मनोहर लाल ने कहा कि यह योजना 2015 में शुरू की गई थी और देश भर में कुल एक करोड़ 12 लाख आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने सदन को सूचित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत शहरी प्रवासियों और औद्योगिक श्रमिकों के लिए किफायती दरों पर किफायती किराये के आवास की व्यवस्था शुरू की गई है।
News On AIR | फ़रवरी 9, 2026 1:50 अपराह्न
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लाभार्थियों को 9 लाख से अधिक आवास आवंटित किए जा चुके हैं: केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल