प्रदेश से होकर गुजरने वाली अधिकांश नदियोें के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा, घाघरा, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती, कमला बलान, कोसी, महानंदा, परमान और अधवारा समूह की नदियां उफान पर हैं। सुपौल से हमारे संवाददाता ने बताया कि बसुआ में कोसी नदी का जलस्तर चेतावनी के स्तर से ऊपर बना हुआ है। जिले के पांच प्रखंड के निचले इलाकों में अभी भी बाढ़ का पानी जमा है। जिले के पांच प्रखंड सुपौल सदर, किशनपुर, मरौना, निर्मली और सरायगढ़-भपटियाही के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी अभी भी जमा है। इन इलाकों में जिला प्रशासन की ओर से निःशुल्क नाव की व्यवस्था की गई है। कटाव वाले स्थान की पहचान कर उन स्थानों पर राहत और बचाव कार्य किये जा रहे हैं। जल संसाधन विभाग के अभियंता कोसी नदी के तटबंधों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। भागलपुर से हमारे संवाददाता ने बताया कि जिले में कोसी और गंगा नदी का पानी निचले इलाकों में प्रवेश कर गया है। जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
Site Admin | जुलाई 18, 2024 3:33 अपराह्न
प्रदेश से होकर गुजरने वाली अधिकांश नदियोें के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी