मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 5, 2023 10:00 अपराह्न | GORAKHPUR | Uttar Pradesh

printer

प्रदेश से राज्यसभा की 1 सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी और पूर्व उप मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा ने नामांकन दाखिल किया

प्रदेश से राज्यसभा की 1 सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी और पूर्व उप मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा ने आज नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी नामांकन के समय उनके साथ मौजूद रहे। उपचुनाव में डाॅ. दिनेश शर्मा का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है। श्री शर्मा इस समय विधान परिषद् सदस्य हैं। राज्यसभा की यह सीट बीते जून में भाजपा सांसद हरद्वार दुबे के निधन के बाद रिक्त हुई है।